किसान मजदूर यूनियन ने पंजाब बंद का समर्थन किया

अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जत्थेदार निमाणा ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत समझौते को लागू करे और 34 दिनों से अनशन पर बैठे नेता जगजीत सिंह की भूख हड़ताल समाप्त करवाई जाए। उन्होंने घोषणा की 30 दिसंबर को पंजाब बंद को पूरा समर्थन दिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पंजाब की सड़क और रेल यातायात पूरी तरह से बंद हो जाए। जत्थेदार निमाणा ने कहा कि अगर मांगें पूरी न हुईं तो संघर्ष और तेज होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *