किसान मोर्चा आज सत्याग्रह स्थल पर बजाएगा नगाड़ा

भास्कर न्यूज| महासमुंद करणी कृपा उद्योग के विरोध में 28 फरवरी को किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसी तानाशाही करते हुए जिला प्रशासन महासमुंद के आदेश पर आंदोलनकारी सत्याग्रही किसानों की गिरफ्तारी एवं ट्रैक्टर जब्त किया गया था। करणी कृपा उद्योग के औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि,छसपा किसान मोर्चा की भूमि को बलात कब्जा से बचाने के लिए आंदोलनरत किसान, किसान मोर्चा, ग्रामीण, नव निर्वाचित पंच, सरपंच 9 मार्च को सत्याग्रह स्थल पर आपात काल के विरुद्ध नंगाडा बजाएंगे। जिसमें प्रदेश किसान नेता छन्नु साहू, प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू, अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू, डेविड चंद्राकर, दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल, उदय चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल, तोषण सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, कुंजलाल चेलक, टिकेलाल जलक्षत्री, संतोष व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *