किसान यूनियन ने किया नई कमेटी का गठन

अमृतसर| भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सिद्धांतों से असहमति जताते हुए अगस्त 2025 में किसान नेता पलविंदर सिंह माहल द्वारा गठित भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। यूनियन के पंजाब प्रधान पलविंदर सिंह माहल की अध्यक्षता में भिंडियां ब्लॉक गांव में नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। यह चुनाव गुरुद्वारा साहिब में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस दौरान हरप्रीत सिंह को ब्लॉक प्रधान, गुरबिंदर सिंह को महासचिव, मेहताब सिंह को उप-प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा बलविंदर सिंह और शमशेर सिंह को सीनियर उप-प्रधान, जसबीर सिंह को प्रेस सचिव, सुखदेव सिंह को संगठन सचिव, गुरमीत सिंह को सलाहकार, तेजपाल सिंह को ज्वाइंट सचिव चुना गया। वहीं सुरजीत सिंह, मुखत्यार सिंह और गुरभेज सिंह को ब्लॉक नेता बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *