किसान संघ कलेक्ट्रेट पहुंचा, रबी धान सिंचाई को पानी मांगा:24 घंटे बिजली, लाभकारी मूल्य और धान उठाव की मांग की

बालाघाट में किसान रबी धान की सिंचाई के लिए पानी, खरीदी गई धान का उठाव और लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जिले के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन और नारेबाजी की। किसान थानेन्द्र ठाकरे ने बताया कि बालाघाट की नम भूमि के कारण यहां के किसान रबी में धान की फसल उगाते हैं। किसानों की मांग है कि बांधों में भरे पानी को नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त, किसानों ने फसल की सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी मांग की है। ठाकरे ने यह भी बताया कि लालबर्रा क्षेत्र में सोसायटियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रही है, लेकिन परिवहन न होने के कारण धान गोदामों तक नहीं पहुंच पा रही है। इस स्थिति के कारण किसानों को उनकी उपज का भुगतान मिलने में देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से विधानसभा चुनाव से पहले किए गए लाभकारी मूल्य के वादे को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *