किसान संघ की बैठक में जैविक खेती और संगठन मजबूती पर जोर

चाणोद | ठाकुर चिमनसिंह कॉलोनी में भारतीय किसान संघ इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष लालाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला विश्नोई मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिलाध्यक्ष जोधाराम और जिला उपाध्यक्ष चेलाराम चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इकाई मंत्री गुमान सिंह देवड़ा ने बताया कि बैठक में सुशीला विश्नोई ने जैविक खेती, घर पर सब्जी उत्पादन और अधिक से अधिक पौधारोपण को अपनाने पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारतीय किसान संघ की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि किसानों को संगठित कर ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव है। ग्राम इकाइयों के गठन और उन्हें मजबूत करने से ही किसान हितों की रक्षा की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *