किसान संघ ने होली से पहले गन्ने की राशि भुगतान करने मांग की

भास्कर न्यूज | कलंगपुर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने शक्कर कारखाना करकाभाट के जीएम से मुलाकात कर गन्ना किसानों के लंबित भुगतान को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली पर्व से पहले सभी किसानों का गन्ना भुगतान उनके खातों में डाला जाए, ताकि त्योहारी सीजन में किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि गन्ना आपूर्ति के बाद भुगतान में देरी से किसानों को खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए कठिनाई हो रही है। समय पर भुगतान होने से किसानों को राहत मिलेगी और आगामी फसल की तैयारी में भी सहूलियत होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सावंत राम साहू (भोथीपार), जिला मंत्री चाणक्य यादव, जिला जैविक प्रमुख मनहरण साहू, बालोद तहसील मंत्री लक्ष्मी चंद धनकर, गुंडरदेही तहसील उपाध्यक्ष चमरू राम साहू, लोहारा तहसील संयोजक पुष्पेंन्द्र कुमार नेताम, बनाऊ राम साहू, नरेश कुमार महतो उप​िस्थत रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *