किसान सुमीत चावड़ा कर रहे आधुनिक खेती‎:मिट्‌टी नहीं कोकोपीट में हरे-पीले-लाल रंग की शिमला मिर्च की खेती, महानगरों में सप्लाई‎

बस्तर जिले में आधुनिक खेती की दिशा‎ में किसान लगातार‎ आगे बढ़ रहे हैं।‎ जगदलपुर से करीब‎ 25 किमी दूर ग्राम‎ कोलचूर के किसान‎ सुमीत चावड़ा बस्तर‎ के ऐसे पहले किसान हैं, जिन्होंने तीन‎ रंगों हरा, पीला और लाल रंग के‎ कै​प्सिकम यानी शिमला मिर्च की खेती‎ शुरू की है। इससे पहले ग्राफ्टिंग‎ तकनीक से सब्जी उत्पादन कर वे‎ किसानों के लिए उदाहरण बन चुके हैं‎ और अब पॉलीहाउस में विभिन्न रंगों के ‎ कै​प्सिकम की खेती कर नया कीर्तिमान‎ रच रहे हैं।‎ सुमीत चावड़ा बताते हैं कि बस्तर में‎ सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। ‎ जरूरत है तो सिर्फ नए प्रयोग और‎ आधुनिक तकनीक अपनाने की। इसी सोच‎ के तहत उन्होंने पॉलीहाउस में कलर‎ कै​प्सिकम की खेती शुरू की है। इस समय ‎ उनकी फसल तैयार हो चुकी है। शुरुआती ‎ चरण में उत्पाद को जगदलपुर बाजार में‎ भेजा जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों‎ में इसे मुंबई, हैदराबाद और रायपुर जैसे‎ बड़े शहरों में सप्लाई किया जाएगा।‎ किसान सुमीत का कहना है कि कलर‎ कै​प्सिकम की मांग बड़े शहरों, होटल‎ इंडस्ट्री और मॉल्स में लगातार बढ़ रही‎ है। इसके अच्छे दाम मिलने के कारण‎ कम रकबे में भी बेहतर मुनाफा संभव‎ है। वे अब अन्य किसानों को भी इस‎ तरह की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं‎ ताकि बस्तर के किसान पारंपरिक खेती‎ से आगे बढ़कर व्यावसायिक खेती की‎ ओर कदम बढ़ा सकें।‎ कलर कै​प्सिकम की खेती में सुमीत‎ चावड़ा ने मिट्टी का इस्तेमाल नहीं‎ किया है। उन्होंने कोकोपीट के माध्यम‎ में पॉलीहाउस के अंदर फसल उगाई‎ है। 50 डिसमिल क्षेत्र में की गई इस‎ खेती में करीब 10 लाख रुपए का खर्च‎ आया है। सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम‎ लगाया गया है। उनका कहना है कि‎ अगर कोई किसान एक एकड़ में यह‎ खेती करे, तो 12–15 लाख रुपए तक‎ खर्च आ सकता है, लेकिन बाजार भाव‎ अधिक होने से लागत आसानी से‎ निकल जाती है।‎ कलर कै​प्सिकम की फसल 60 से‎ 65 दिन में तैयार हो जाती है और एक‎ बार पौधा तैयार होने के बाद करीब 9‎ महीने तक उत्पादन देती है। पॉलीहाउस‎ में होने के कारण इसमें रोग कम लगते‎ हैं और रखरखाव भी आसान होता है।‎ यही वजह है कि यह फसल किसानों‎ के लिए कम जोखिम और ज्यादा‎ मुनाफे का विकल्प बन रही है।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *