टीकमगढ़ में 15 दिसंबर को मेले में झूला झूलते समय 13 साल की बच्ची चाहत सेन के बाल स्किन समेत उखड़ गए थे। तब से बच्ची झांसी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है, लेकिन इलाज में काफी रुपए खर्च हो रहे हैं। पिता की खराब आर्थिक स्थिति के चलते मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसके बाद तीन दिन में 50 हजार रुपए जमा भी हो गए हैं। वहीं, झूले वाले ने भी झांसी अस्पताल पहुंचकर 10 हजार रुपए बच्ची के पिता को दिए हैं। महज 300 रुपए रोज कमाते हैं बच्ची के पिता
बच्ची के पिता रामकुमार सेन निवाड़ी जिले के ओरछा में मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। उन्हें रोजाना इसके लिए करीब 300 रुपए मिलते हैं। इतने पैसों से परिवार का भरण–पोषण मुश्किल से हो पाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पिता ने मदद की गुहार लगाई थी। रामकुमार सेन ने बताया कि बेटी के इलाज में रोजाना करीब 10 हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। अभी तक करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। अभी और कितना खर्चा होगा, पता नहीं। एक पोस्ट और मदद के लिए आगे आए लोग
दिगौड़ा के एक शख्स ने 16 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसमें बच्ची और उसके पिता की फोटो लगाई। पिता के बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर भी डाला। इसके बाद लोगों ने यूपीआई के जरिए खाते में रुपए डालना शुरू किया। इसके स्क्रीन शॉट भी डाले। लोगों ने 100 से लेकर 1000 रुपए तक का कॉन्ट्रीब्यूशन किया। टीकमगढ़ के अभिषेक सिंघई ने पांच हजार रुपए दिए। इस तरह तीन दिन में करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा इकट्ठा हो गए। देखिए, हादसे के बाद की 4 तस्वीरें- झूला घुमाते ही फंस गए थे बच्ची के बाल
चाहत के पिता रामकुमार सेन बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले के बच्चों के साथ 15 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे बगराज मंदिर में लगे मेले में गई थी। इस दौरान वह झूले पर बैठी। चार पालकी वाला झूला हाथ से घुमाने वाला था। बच्ची के बाल खुले थे। जैसे ही ऑपरेटर ने झूला घुमाया तो बच्ची के बाल फंस गए और सिर की चमड़ी सहित उखड़ गए। गंभीर हालत में शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर किया गया। वहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने सिर पर 42 टांके लगाए हैं। बच्ची को बचाने के दौरान झूला ऑपरेटर जसवंत निवासी बबीना का पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। झांसी में बच्ची का इलाज कर रहे न्यूरो सर्जन डॉक्टर एचपी राय ने बताया कि दो बार सीटी स्कैन कराया गया है। अब बच्ची की हालत पहले से बेहतर है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- स्किन समेत बच्ची के बाल उखड़े, 42 टांके लगाकर जोड़े
टीकमगढ़ में रविवार को मेले में झूला झूलते 13 साल की बच्ची के बाल स्किन समेत उखड़ गए थे। इसके बाद बच्ची को झांसी ले जाया गया जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। सर्जरी कर डॉक्टरों ने बाल सिर में लगा दिए हैं। सिर में 42 टांके लगाए गए हैं। बच्ची की हालत भी खतरे से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर


