किसी भी समाज में कोई बड़ा नहीं: पवन साहू

भास्कर न्यूज | पुरूर ग्राम पुरूर में गुरूर तहसील स्तरीय डड़सेना कलार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की जंयती भक्ति भाव के साथ मनाई। इस अवसर पर समाज के होनहार छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। महिलाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली, जो गंाव का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समाज से बड़ा कोई नहीं। लोग विधायक, सांसद या मंत्री बन जाए लेकिन उसे समाज के साथ चलना ही पड़ता है चाहे कोई भी समाज हो। साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिन्हा समाज के श्यामबिहारी जायसवाल को स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, आज उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आना था लेकिन कारणवश नहीं आ पाए। हम उनके प्रतिनिधि के रूप में आए हैं। जिला पंचायत सदस्य मीना साहू ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु और माता बहादुर कलारिन का इतिहास गौरवशाली है। जिस पर समाज के लोगों को गर्व है। सिन्हा समाज आर्थिक एवं सामाजिक रूप से काफी मजबूत है। क्षेत्र में समाज से ही संगीता सिन्हा लगातार विधायक बनते आ रही है। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक प्रीतम साहू, राकेश यादव, त्रिलोकी साहू, सरपंच सुकीर्ति यादव, बिसंभर सिन्हा, चमनलाल सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, दुर्गुराम सिन्हा,घनश्याम सिन्हा जनार्दन सिन्हा, मंडलेश्वर चंदनलाल सिन्हा, लेखराम सिन्हा, दिनेश्वरी सिन्हा, रेणुका सिन्हा, शशिकला कुंभज, सुरेन्द्र तिवारी थे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी समाज के लोगों ने ग्राम पुरूर में सामाजिक भवन की मांग अतिथियों से की। कार्यक्रम में समाज के होनहार छात्रों व प्रतिभाओं सहित समाज के जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पुरूर के प्राचार्य वेदप्रकाश कटेन्द्र के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष अशोक सिन्हा, सचिव मुरली सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, शिवकुमार नागेन्द्र, राकेश सिन्हा, रामस्वरूप सिन्हा, शुभम सिन्हा, हेमंत सिन्हा, तोषण सिन्हा, केकती सिन्हा, वंदना गजेन्द्र का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *