कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी:किया जाएगा जमीन अधिग्रहण, माता नैना देवी का सफर होगा आसान

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पंजाब से हिमाचल जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा। वहीं, सड़क हादसों पर भी ब्रेक लगेगी। श्री आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सड़क पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच एक अहम कड़ी के तौर पर काम करती है और खासकर यह श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे पवित्र स्थलों को जोड़ती है। 51 गांवों की जमीन होगी एक्वायर
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को फोरलेन करने के लिए नंगल के 21 गांवों और श्री आनंदपुर साहिब के 34 गांवों की हाईवे के नजदीक जमीन एक्वायर की जाएगी, जिसके कार्यान्वयन के लिए संबंधित एसडीएम को अधिकार दिए गए हैं। बैंस ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का इस फोरलेन प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए धन्यवाद किया, जो न सिर्फ़ सड़क सुरक्षा में विस्तार करेगा बल्कि सड़क संपर्क को बेहतर बनाकर और यातायात की सुचारू सुविधा देकर क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। लगातार होगी रिव्यू मीटिंग इस प्रोजेक्ट की निगरानी की जा रही है और इसके अमल में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षा मीटिंगें भी की जा रही हैं। उनका व्यवहारिक दृष्टिकोण इस प्रोजेक्ट के समय पर मुकम्मल होने और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बदलने के प्रति उनकी वचनबद्धता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *