कीर्तन सिखलाई, जरूरतमंदों की सेवा में जुटी सत्संग सभा

भास्कर न्यूज | जालंधर बस्ती शेख में स्थित पावन ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही में लगभग 6 दशक पहले गुरमत प्रचार करते हुए जब बीबा निरंजन कौर जी बशीरपुरा वाले आए तो उनकी प्रेरणा से स्त्री सत्संग सभा अस्तित्व में आई। बीबी आज्ञा कौर, कुलदीप कौर सहगल और बीबी सुरजीत कौर के बाद अब बीबी महिंदर कौर कालड़ा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान के रूप में सेवा निभा रही हैं। सभा की ओर से सोमवार को बीबियों की संगत के साथ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ, कीर्तन और गुरमत विचार किए जाएंगे। वहीं समय-समय पर इस सभा की ओर से बीबियों को कीर्तन सिखलाई के साथ-साथ समाज की भलाई और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी विशेष प्रयास किए जाते हैं। जिक्रयोग है कि गुरुद्वारा छठी पातशाही की स्त्री सत्संग सभा की तरफ से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए जाने वाले समागमों की शृंखला में अपना योगदान दिया जाता है। भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब पातशाही छेवीं, बस्ती शेख की स्त्री सत्संग सभा की तरफ से गुरबाणी के प्रचार हेतु और संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जोड़ने के हर महीने गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किए जाते हैं। हर महीने गुरु घर में श्री सुखम साहिब जी के पाठों का सिलसिला चलता है। हर दूसरे शनिवार को जप तप समागम और चौपहरा समागम करवाए जाते हैं। हर साल, चरण पावन दिवस के अवसर पर गुरमत समागमों की शृंखला में गुरु घर की मैनेजिंग कमेटी को सहयोग करती हैं। जब से स्त्री सत्संग सभा अस्तित्व में आई है, तब से गुरुद्वारा साहिब के बहुत सारे समागमों में सहयोग कर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। बीबी इकबाल कौर, बीबी इंदरजीत कौर, सरबजीत कौर, मनदीप कौर, गुरदीप कौर, हरवंत कौर, मनजीत कौर, सतनाम कौर, शालू, अंकिता, रिया, सिमरन, सोनिया आदि मुख्य सदस्य सेवा करते हैं। गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में स्त्री सत्संग सभा की सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *