बांसवाड़ा| राउप्रावि कुंडला खुर्द में लायंस क्लब बांसवाड़ा की ओर से 50 विद्यार्थियों को स्वेटर पहनाए ताकि सर्दी से बचा जा सके। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज माथुर ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देने जरूरी हैं। लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी धरणीधर पंड्या ने कहा कि विद्यार्थियों की सेवा करना लायंस क्लब का लक्ष्य है। समाजसेवी राजेश भावसार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश शाह ने कहा कि विद्यार्थियों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। आर के अय्यर ने विद्यार्थियों का मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। सचिव अमित दीक्षित ने क्लब के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कुंडला खुर्द स्कूल के संस्थाप्रधान कमलेश दोसी, राप्रावि खोरापाड़ा के संस्थाप्रधान जवाहर कोटेड ने अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। संचालन प्रीति व्यास ने किया। आभार जवाहर कोटेड ने जताया।


