भास्कर न्यूज | नारायणपुर ओरछा ब्लॉक के कुंदला में गुरुवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 117 मांगों व समस्याओं के आवेदन पहुंचे, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों निर्देशित किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। अलग-अलग स्टॉल लगाए , जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों के आधार, आयुष्मान, श्रमिक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र व कार्ड बनाए गए।


