राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज का जिला अधिवेशन 22 फरवरी को मोहारा वार्ड 47 में होगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभू नाथ चक्रवती, कुंभकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चक्रधारी होंगे। इस अधिवेशन में सामाजिक प्रकरण समाज के विकास व रोजगार से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। बताया गया कि आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। उक्त जानकारी मोहारा केंद्र के केंद्र प्रधान सोहन कुंभकार ने दी है।


