कुकदूर| शासकीय नवीन कॉलेज कुई-कुकदूर में विज्ञान समूह व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली व एड्स सिंबॉल्स बनाए। इस विषय पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीएस राजपूत, अतिथि व्याख्याता रामभरोसा साहू, गोविंद यादव, संजय पटेल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थी जितेंद्र राडेकर, कृष्ण कुमारी निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद कुई बाजार चौक तक रैली निकाली गई। इस विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश पात्रे ने किया।