कवर्धा| वनांचल क्षेत्र कुई- कुकदूर इलाके में लगातार सड़क हादसों के बाद भी लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां अब भी पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में खुलेआम सवारियां बैठाकर ढोई जा रही हैं। नियमों के खिलाफ चल रही इस व्यवस्था पर न तो वाहन चालक गंभीर हैं और न ही जिम्मेदार विभाग की ओर से सख्ती दिखाई दे रही है।


