जिले के अरथूना थाना अंतर्गत जौलाना में चौकी से 500 मीटर दूर एक कुएं में डूबी महिला हो जिंदा बचाया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सीता पत्नी ललित कटारा निवासी टामटिया राठौड़ को को उसके पति ललित ने कुएं में फेंक दिया। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात को ललित उसे घर से उठाकर ले आया और मारपीट कर रात को कुएं में फेंक दिया। जब सुबह आसपास के लोग खेतों में जा रहे थे तब उन्होंने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी और कुएं के पास पहुंचे तो महिला बचाव के लिए चिल्ला रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और सब ने मिलकर महिला हो बाहर निकाला और उसे परतापुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार महिला का पति ललित पहले शादी शुदा है। उससे उसके 4 बच्चे पहले हैं। कुछ साल पहले ललित ने पीड़िता सीता को नातरा प्रथा से लेकर घर आया। उसके बाद काफी साल दोनों साथ रहे। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। करीब 4 माह पहले पीड़िता किसी और के साथ नातरे चली गई। लेकिन इसी बात को लेकर आरोपी और पीड़िता के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को देखते हुए आरोपी महिला को चुपके से गुरुवार को उठाकर ले गया और उसके साथ मारपीट की और फिर कुएं में फेंक दिया। गनीमत रही कि महिला ने हिम्मत नहीं हारी और रातभर संघर्ष करती रही बचने के लिए। शुक्रवार सुबह उसे सकुशल बचा लिया गया। चिल्लाती महिला को पास के खेतो मे काम करने वाले लोगो ने कुएँ मे देखा तों करीब 30 फिट गहरे कुएँ मे महिला ठण्ड से तड़पती डरी सी चिल्ला रही हे सूचना पर मोके पर गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया पुलिस को दिये बयान मे पूर्व पति ललित कटारा पर गंभीर आरोप लगाए पीड़ित सीता ने बताया की पूर्व पति ने रात को मेरे साथ दुष्कर्म किया इसके बाद मेरे से मारपीट की और फिर मुझे कुएँ मे फेक दिया पुलिस मे पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया हे अरथूना sho प्रकाश मीणा ने बताया की महिला के सिर मे गंभीर छोटे आई हे वही उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ हे अभी महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया हे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कंटेंट- कुणाल त्रिवेदी।


