कुख्यात बदमाश के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर:बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कर चुका है मर्डर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेसकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है, जिस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की तैयारी में है। रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी जमीन पर बनाया फार्म हाउस दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है। आरोप है कि वहां उसके गुर्गे रहते हैं, जो शराब, अवैध हथियार, जुआ-सट्‌टा जैसे अवैध गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पुलिस भी उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं करती, जिसके कारण लोग रंजन और उसके गुर्गों से दहशत में रहते हैं। लोगों से अवैध वसूली, जमीन पर कब्बा करना जुआ खिलाना, अवैध हथियार बेचना यही उसका काम है। सरकारी जमीन पर करा रहा अवैध निर्माण स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया कि सरकारी भूमि में देवरीखुर्द में रहने वाला कुख्यात और आदतन बदमाश रंजन गर्ग आस-पास के ग्रामीणों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा है। अवैध कब्जा मुक्त कराने कलेक्टर ने बनाई टीम कलेक्टर अवनीश शरण ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसडीएम पीयूष तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस को सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। अब राजस्व और पुलिस अफसरों की टीम सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाएगी। हिस्ट्रीशीटर ने आरक्षक पर तानी थी पिस्टल हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने करीब दो माह पहले दीपावली पर्व के दौरान एक आरक्षक पर पिस्टल तान दी। आरक्षक रवि शर्मा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है। वह अपने दोस्त की कार को छोड़ने आया था, तभी शराब के नशे में रंजन गर्ग आया और उसे देखकर हथियार लहराने लगा। आरक्षक रवि शर्मा ने तोरवा थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे दबोच लिया। उससे तलवार और चाकू बरामद कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। तब से रंजन गर्ग जेल में है। जानिए कौन है कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग रंजन गर्ग आदतन बदमाश है। उसने लालखदान में रविकांत राय की हत्या की थी। इसके साथ ही उसके खिलाफ कई केस दर्ज है। वह हत्या के केस आजीवन कारावास काट रहा था, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है। बताया जा रहा है कि लालखदान में राय और गर्ग परिवार के बीच आपसी रंजिश और वर्चस्व की पुरानी लड़ाई है। पुलिस ने रंजन के भतीजे और आदतन अपराधी चुन्नू गर्ग का कोरबा में एनकाउंटर किया था, तब उसने आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस एनकाउंटर के बाद से लालखदान में गर्ग परिवार का आतंक कम हुआ। लेकिन, रंजन जमानत पर जेल से बाहर आया, तब उसका आतंक फिर से बढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *