कुख्यात वन्य जीव तस्कर तेलंगाना से गिरफ्तार:25 हजार का इनामी बदमाश 19 साल से फरार था, पुलिस ने घेरा बनाकर पकड़ा

कुख्यात तस्कर और इनामी बदमाश को सवाई माधोपुर पुलिस ने तेलंगाना के वारंगल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी 19 साल से फरार था, जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मानटाउन थानाधिकारी बताया कि बृजमोहन पुत्र रामस्वरूप बागरिया उर्फ भवरंलाल निवासी सीमेंट फैक्ट्री बजरिया, सवाई माधोपुर को तेलंगाना राज्य के वारंगल जिले के ईल्काथुरथि क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 9 जून‌ 2007 को थाना गंगापुर सिटी कोतवाली में दर्ज प्रकरण में अभियुक्त बृजमोहन बागरिया सहित गिर्राज मोग्या, काड्या मोग्या एवं मीरा मोग्या पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 51 के अंतर्गत वन्य जीव तस्करी एवं शिकार का आरोप था। घटना के बाद सभी आरोपी अपने-अपने घरों से फरार हो गए थे। खानाबदोश प्रवृत्ति एवं स्थायी पता नहीं होने के कारण पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही थी। वर्ष 2023 में पुलिस द्वारा सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में कई जिलों में दबिश दी थी
आरोपियों की तलाश में भरतपुर, दौसा, कोटा, झालावाड़ एवं बूंदी जिलों की मोग्या बस्तियों में सूचनाएं जुटाई गई। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल बुद्धि प्रकाश को सूचना मिली कि अभियुक्त की पत्नी मीरा मोग्या तेलंगाना राज्य में निवास कर रही है। सूचना के आधार पर थाना मानटाउन से विशेष टीम को तेलंगाना रवाना किया गया। टीम द्वारा वारंगल जिले में मीरा मोग्या को डिटेन कर पूछताछ की गई। पुलिस ने लगभग 7 दिनों तक लगातार कैंप किया और बृजमोहन बागरिया को ईल्काथुरथि क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह पुलिस ने साइबर ठगी मामले में आरोपी शिवशंकर (20) उर्फ तेजराम पुत्र मुरारीलाल, निवासी घुडासी और अवैध शराब परिवहन मामले में रवि नायक पुत्र राजूलाल निवासी शांति नगर खेरदा, थाना मानटाउन को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *