कुटे व तिरिल में आवास तोड़ने पहुंची निगम की टीम, विरोध के बाद लौटी

रांची | नए विधानसभा के समीप कुटे और तिरिल में आदिवासी मूलवासी विस्थापितों के घरों को तोड़ने के लिए रांची नगर निगम की टीम बुल्डोजर लेकर पहुंची थी। लेकिन उनके आवासों पर नगर निगम का बुल्डोजर चलता, इसके पहले स्थानीय लोगों ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। विरोध में न सिर्फ पुरुष थे, बल्कि उनके घर की महिलाएं और बच्चे भी बुल्डोजर के सामने आकर खड़े हो गए। झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष लाल कुणाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व में विस्थापितों ने एकजुट होकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह से घरों को तोड़ा गया तो सभी एचईसी विस्थापित इसका विरोध करेंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों के जोरदार विरोध को देखते हुए नगर निगम व प्रशासन की टीम को वहां से लौटना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *