कुड़मेलपारा, मुरतोंडा और गोंडेरास आश्रम में जांच की

दोरनापाल| सुकमा जिले के कुड़मेलपारा बालक आश्रम, मुरतोंडा हाईस्कूल और गोंडेरास बालक आश्रम के औचक निरीक्षण पर दंतेवाड़ा डाइट प्राचार्य शैलेष सिंह पहुंचे। कुड़मेलपारा बालक आश्रम में बाला पेंटिंग और बच्चों द्वारा पत्थरों पर की गई रचनात्मक चित्रकारी की उन्होंने सराहना की। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए फ्लॉवर पॉट उन्हें भेंट किए। गोंडेरास बालक आश्रम में गणित विषय के सवालों को हल करने की विधि देखकर शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। गणित को अधिक रुचिकर बनाने जिला स्तर पर शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी से चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *