कुडू| कुडू थाना क्षेत्र के टीको लको रजगुरुवा में शुक्रवार की रात अपने परिजन के मुंडन संस्कार में पहुंचे चंदवा थाना क्षेत्र के लाधूप सेन्हा निवासी युवक योगेश यादव को घर वापसी के दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। घटना में योगेश का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद योगेश ने किसी तरह झाड़ी में कूद कर जान बचाई, और मोबाइल से परिजनो और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे और कुड़ू पुलिस और चंदवा पुलिस को सूचना दिया और घायल को लेकर कुड़ू अस्पताल पहुंचे, जहा प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना को अंजाम जमीन विवाद में दिया गया है। परिजनों ने भी घटना को लेकर अपने गोतिया भाई पर जान से मारने का आरोप लगाया है, घटना के लेकर ग्रामीणों और गांव में चर्चा है आपसी रंजिश को लेकर गोतिया भाई को फसाने की बात कही जा रही है। वही पुलिस और डॉक्टरों के मुताबिक योगेश के हाथ के एक्सरे रिपोर्ट के बाद भी पता चलेगा कि गोली लगी या धारदार हथियार से हमला किया गया है।


