कुत्ते के लिए DM के सामने गिड़गिड़ाई, बोली-मेरा बच्चा है:साहब, मोंटी वापस दिला दीजिए, उसके बिना जी नहीं सकती

‘सर! मुझे मेरा मोंटी वापस दिलवा दीजिए, वह मेरा बच्चा है। उसे हमने बहुत प्यार से पाला है। हम उसके बिना जी नहीं सकते।’ अपने पालतू कुत्ते को वापस पाने की यह फरियाद लेकर एक महिला कानपुर डीएम के जनता दर्शन में पहुंची। भावुक होकर गिड़गिड़ाने लगी। कहने लगी कि मोंटी को कुछ दिनों के लिए डॉग हाउस में रखवाया था। अब वो लोग टालमटोल कर रहे हैं। महिला की फरियाद के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह तुरंत एक्शन में आए। एक घंटे के अंदर ही पालतू डॉग को वापस दिलवा दिया। डॉग मोंटी को पाकर महिला बहुत खुश हुई। उसे प्रशासन को शुक्रिया कहा। महिला का एनिमल लव देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराते रहे और तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला पढ़ लीजिए… डीएम के आदेश पर तुरंत कार्रवाई
महिला की भावुक गुहार सुनने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीवीओ को तत्काल कुत्ता वापस दिलाने के आदेश दिए। करीब एक घंटे में ही फरहा नाज को उनका पालतू कुत्ता मोंटी वापस मिल गया। अपने पालतू कुत्ते से मिलते ही फरहा नाज भावुक हो गईं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- महिला और उसके पालतू कुत्ता के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, इसे देखते हुए मोंटी को उसकी मालकिन को वापस दिलाया गया। ——————-
ये खबर भी पढ़ें
नानी के घर आई 4 साल की बच्ची से रेप:अमरोहा में आरोपी पुलिस एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में गोली लगी यूपी के अमरोहा में 48 साल के आरोपी ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया। मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली बच्ची अपनी नानी के घर आई थी। वह मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। उससे रेप कर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *