कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो पर SC कमीशन का एक्शन:फिल्लौर डीएसपी को जांच के लिए कहा-2 दिन में मांगी रिपोर्ट

फिल्लौर में एक शर्मनाक मामला सामने आया था, जहां एक मंदबुद्धि दलित युवक को शराब पिलाकर कुत्ते के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने स्वत संज्ञान लेते हुए डीएसपी को तलब किया है। मुख्य आरोपी, जो कुत्ते का मालिक बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जालंधर के फिल्लौर में घटी इस घटना पर एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति अधिनियम-2004 की धारा 10 (2)(h) के तहत कार्रवाई करते हुए डीएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में चल रही जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी है। 19 फरवरी को होगी सुनवाई आयोग ने डीएसपी फिल्लौर, भरत मसीह को व्यक्तिगत रूप से 19 फरवरी 2026 को आयोग के कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें मामले से जुड़े सभी तथ्य, कानूनी कार्रवाई की जानकारी और अगली रिपोर्ट की दो प्रतियां (एक मूल और एक फोटोकॉपी) साथ लाने को कहा गया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्लौर में कुछ लोगों ने एक मंदबुद्धि दलित युवक को कथित तौर पर 200 रुपये का लालच देकर उसके कपड़े उतरवाए। इसके बाद उसे शराब पिलाई गई और एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ कुकर्म करने पर मजबूर किया गया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामला दर्ज किया। कुत्ते के मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को पुलिस ने राउंडअप (हिरासत में) कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अन्य दोषियों की भी तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों में भारी रोष इस अमानवीय कृत्य के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *