कुत्ते के हमले में तीन बच्चों समेत पांच गंभीर

जामताड़ा| शहर में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत का माहौल बन गया। अलग-अलग इलाकों में कुत्ते ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में गवाली बाउरी (21) बाजार रोड, आराध्या धिबर (5) राजबाड़ी, आकांक्षा कुमारी (14) जिलिमटांड, रिद्धि कुमारी (10) टिलाबाद, साजिद अंसारी (5) चेंगायडीह और अजय दत्त (17) मदनाडिह शामिल हैं। घायलों के परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने नगर पंचायत से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों के द्वारा कुत्तों को घायल कर दिया जा रहा है। जिससे उनके जख्म सड़ने की स्थिति में सैकड़ो कुत्ता बाजार में घूमते देखे जा सकते हैं। इस स्थिति में कुत्ता पागल होकर लोगों पर अचानक हमला कर देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *