कुत्ते को रोटी डालने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा:घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, स्कूटी भी तोड़ी

श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहलां में शनिवार को कुत्ते को रोटी डालने के विवाद में पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक पहुंच गई।
आरोपी ने पड़ोसी के घर में घुसकर भाई-बहन से मारपीट की और उनकी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा दिया।
गांव 12 एच मोहलां के गुरविंद्र सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी विक्की सिंह पुत्र बलवंत सिंह उसके पड़ोस में रहता है। दोनों के मकान के बीच थोड़ा फासला है। कुछ दिन पहले गली में घूम रहे कुत्तों को रोटी डालने को लेकर गुरविंद्र और विक्की के परिवार में कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते दोनों के परिवारों में तनाव था। शनिवार को आरोपी विक्की सिंह उसके घर में घुस आया और उसके व उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। विक्की ने न केवल पीड़ित और उसकी बहन को पीटा बल्कि घर में खड़ी स्कूटी को भी तोड़ दिया। इससे स्कूटी को नुकसान पहुंचा। जांच अधिकारी एएसआई श्योपतराम ने बताया कि परिवार के मामूली विवाद में दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *