झालावाड़ जिले के खानपुर में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के कंधे पर दांत गड़ाकर गिरा दिया। कुत्ते ने फिर हमला किया और जबड़े में बच्चे का सिर पकड़ लिया। इसके बाद तीसरी बार फिर हमला किया और बच्चे की आंख के पास काट लिया। इस दौरान पास में मौजूद लोग दौड़कर आए। एक युवक ने कुत्ते को भगाया और बच्चे को संभाला। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया है। पहले 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला 1. घर के बाहर खेल रहा था मासूम
झालावाड़ के खानपुर में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे खानपुर चौराहे के पास 3 साल का मासूम घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के बाद वह घर लौट रहा था कि अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। 2. कुत्ते ने 3 बार किया हमला
कुत्ते ने बच्चे पर 3 बार हमला किया। पहले हमले में बच्चे के कंधे पर काटा और उसे गिरा दिया। इसके बाद दूसरा हमला किया और बच्चे के सिर को जबड़े में पकड़ लिया। बच्चे के सिर पर कुत्ते के दांत चुभने से घाव हो गए। तीसरा हमला बच्चे की आंख के पास किया। वहां भी कुत्ते के दांत चुभ गए। इस तरह बच्चे के कुल 8 जगहों पर घाव हुए हैं। 3. पिता ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
बच्चे की चीख सुनकर पास में मौजूद लोग दौड़कर आए और एक युवक ने कुत्ते को भगाकर बच्चे को संभाला। बच्चे के पिता आरिफ ने बताया- जैसे ही घटना का पता चला, तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इलाज किया। CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
बच्चे पर कुत्ते के हमले की घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुत्ते को आक्रामक होते हुए साफ देखा जा सकता है। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में रोष और भय का माहौल
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष और भय का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसके कारण बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। कुत्तों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाने की मांग
लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि खानपुर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है- यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर रूप ले सकती है। डॉग बाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. सरकारी स्कूल में छात्रा पर कुत्तों का हमला, पसलियां टूटीं:4-5 कुत्तों ने 14-15 जगह काटा; फेफडे़ में गंभीर घाव, काम कम करने पर डाली ट्यूब 2. डेढ़ साल की बेटी के लिए कुत्ते से भिड़ी मां,VIDEO:सड़क पर खींचकर नीचे गिराया, मासूम को टच नहीं करने दिया; सीने से लगाए बैठी रही 3. घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला:गले पर काटा, सिर नोचा; चीखे तो लोग बचाने दौड़े, हालत गंभीर


