कुत्तों से डरकर भागने वाले लेपर्ड ने 2 शिकार किए:ग्रामीणों का दावा- वही तेंदुआ, फिर से आया; ढाई घंटे में 2 डॉग्स उठाकर ले गया

दौसा में लेपर्ड ने 2 कुत्तों का शिकार कर लिया। ग्रामीणों का दावा है कि ये वही लेपर्ड है जो 30 जनवरी को कुत्तों से डरकर भागा था। उसी जगह लेपर्ड फिर से आया और ढाई घंटे में 2 कुत्तों का शिकार कर ले गया। दूसरी घटना का वीडियो सामने आया है। घटनाक्रम सोमवार रात मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव का है। जिसमें लेपर्ड शिकार को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। ढाई घंटे में 2 शिकार पहला शिकार लेपर्ड ने सोमवार शाम करीब 8 बजे किया। इसमें लेपर्ड एक कुत्ते को उठाकर ले गया। इसके बाद, रात करीब साढ़े 10 बजे उसने दोबारा हमला कर दूसरे कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया। लगातार दो घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यहां लेपर्ड की सक्रियता से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग के रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है, जो पगमार्क की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पिंजरे में शिकार नहीं फंसा। सुरक्षा को लेकर भय का माहौल ग्रामीणों का कहना है कि लेपर्ड अब आबादी वाले इलाकों के काफी करीब आ रहा है। जिससे बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। लेपर्ड की ये खबर भी पढ़ें… कुत्तों से डरकर भागा लेपर्ड, VIDEO:एक कुत्ते पर किया हमला, गर्दन पकड़ बैठा रहा; शिकार छोड़कर भागा दौसा में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक कर दिया। कुछ सेकेंड वह उसकी गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। जैसे ही दूसरे कुत्ते लेपर्ड की तरफ आए तो वह उनसे डरकर भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *