कुनकुरी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज:जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल और दिव्यांग स्कूल भी बनेगा; पर्यटन के विकास के लिए 10 करोड़ मिले

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इनमें जशपुर जिले के विकास के लिए सरकार ने कई परियोजनाओं की घोषणा की है। कुनकुरी में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। जशपुर में 6 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम और बैडमिंटन इंडोर हॉल का निर्माण होगा। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए 2.5 करोड़ रुपए की लागत से एक विशेष स्कूल बनेगा। वहीं पर्यटन क्षेत्र के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही 10 बेड वाले 4 योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र और फिजियोथेरेपी सेंटर बनाया जाएगा। ANTF का गठन जशपुर में साइंस पार्क की स्थापना होगी और साइबर थाने खुलेंगे। ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है। सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान कुनकुरी में नया मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर लोगों का कहना है कि इससे जिले के छात्रों को अपने क्षेत्र में ही उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा मिलेगी। स्थानीय व्यवसायी सत्येंद्र कुमार पाठक के मुताबिक, यह कॉलेज सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। फुटबॉल और बैडमिंटन स्टेडियम जो युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करेगा। फुटबॉल जशपुर के युवाओं में काफी लोकप्रिय खेल है। वहीं, यह दिव्यांग बच्चों का स्कूल बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं से जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विकास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *