खरगोन | कुमरावत समाज का मिलन समारोह मेहरजा में हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने बच्चों ने धार्मिक व राष्ट्रीय गीतों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कुमरावत समाज खरगोन महिला मंडल का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संगीता लक्ष्मण कुमरावत को निर्वाचित किया गया। संरक्षक चंद्रावती कुमरावत, संयोजक रुक्मणी कुमरावत, परामर्शदात्री शारदा कुमरावत, उपाध्यक्ष संगीता विश्नोले, सोनिका कुमरावत, अंजना कुमरावत और रुपाली कुमरावत आदि को बनाया गया है।


