चूरू | युकां के जिलाध्यक्ष मनीष कुमावत को कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कुमावत की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस का उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ मजबूत होगा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कुमावत का स्वागत किया। इस मौके पर योगी वर्मा, आनंद राठी, राजू जांगिड़, सुमित, फिरोज, जीतू, संजय, इदरीश, दिनेश, अनीस खान, बसीर खान, पूर्णमल, काशीराम, शकील, नितेश, साहिल, जमील, तौफीक, प्रतीक, दीपक आदि मौजूद रहे।


