रायगढ़ | रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरमापाली की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए नई एजेंसी नियुक्त की जाएगी। पात्र उपभोक्ता संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक 10 दिवस के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


