जिले के कुरावर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनका एक पैर कट कर अलग हो गया। वह खून से लथपथ सड़क पर दर्द से तड़पते रहा। घटना गुरुवार देर शाम की है। यहां नाइहेड़ी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय प्रभुलाल अहिरवार जब हाट बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी भोपाल रोड स्थित शराब ठेके के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। पैर कट कर अलग हुआ हादसा इतना भीषण था कि प्रभुलाल का एक पैर कटकर सड़क पर अलग जा गिरा। वह दर्द और खून से लथपथ सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन मौके पर कोई मदद के लिए तुरंत आगे नहीं आया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला, सूचना मिलने पर कुरावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को कुरावर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अब अज्ञात वाहन की तलाश करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है।


