कुरुक्षेत्र के मंदिर में नशा बेचने आया आरोप गिरफ्तार:254 ग्राम सुल्फा बरामद, हिमाचल प्रदेश से लेकर आया, पुलिस ने सप्लायर को भी पकड़ा

हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहाबाद से नशा तस्कर को 254 ग्राम सुल्फे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सुल्फा सप्लायर तक पहुंच गई। आरोपी गोबिंदा निवासी कसोल जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश सुल्फा लेकर बेचने के लिए आया था। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीआईए-एक के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद के बराड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोबिंदा चरस/सुल्फा की सप्लाई और बिक्री का काम करता है। गोबिंदा बाबा मारकंडा मंदिर के पास बनी पार्किंग में सुल्फा बेचने की फिराक में है। तलाशी लेने के बाद पकड़ा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद पार्किंग में एक लड़का घूमता दिखा, जिस पर टीम को शक हुआ। टीम ने उसे रोका और काबू करके पूछताछ की। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 254 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए होगी। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। साथी भी पकड़ा गया उनकी टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के दूसरे आरोपी बिष्ट हाल निवासी लोहागढ़ जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब को काबू किया। बिष्ट मूल रूप से तुलसीपुर, जिला डांग, नेपाल का रहने वाला है। टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *