हरियाणा के कुरुक्षेत्र में CIA ने अन्तरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज निवासी शीतल नगर, रोहतक और राजीव उर्फ गोलू निवासी कोथ कलां, हिसार (हाल निवासी जींद) के रूप में हुई है।उनके कब्जे से चोरी की गई कार के साथ भारी मात्रा में चोरी करने का सामान बरामद हुआ। कार बेचने आए थे कुरुक्षेत्र CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी टीम 9 मई को पिहोवा में चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक चोरी की कार को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने नारनौल-गंगहेड़ी हाईवे (NH-152D) पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका और कार में बैठे दोनों युवकों को काबू किया। जांच में सामने आया कि कार पंजाब के लुधियाना से चोरी की गई थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। कार और सामान बरामद पुलिस ने थाना शहर पिहोवा में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक टेब, 9 गाड़ियों की चाबियां, 27 अलग-अलग औजार, 4 फर्जी नंबर प्लेट, 4 कार लॉक और 5 टोचन बरामद हुए। कोर्ट के ऑर्डर से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पहले भी जा चुके जेल पूछताछ में सामने आया कि नीरज के खिलाफ गाड़ी चोरी के करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। वहीं राजीव उर्फ गोलू पंचकुला में लूट के मामले में अंबाला जेल में बंद रह चुका है। अभी उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।


