कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कल से परीक्षाएं शुरू:पहले शेड्यूल के मुताबिक चलेंगी परीक्षाएं; 9-10 मई की परीक्षाओं पर फैसला जल्द

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) की तरफ से भारत-पाक के बीच सीजफायर के फैसले के बाद परीक्षाएं फिर से करवाने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी में 12 मई यानी कल से नियमित रूप से परीक्षाएं फिर से संचालित होंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दावा किया कि परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश के मुताबिक, 12 मई से परीक्षाएं नियमित रूप से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह और शाम के सत्र में संचालित होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि 9 और 10 मई को स्थगित हुई परीक्षाओं का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। जल्द इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स दुविधा में बताते चलें कि भारत-पाक के बीच हुए तनाव के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 9 और 10 मई को प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब प्रशासन ने फिर से परीक्षाएं लेने का फैसला जारी कर दिया, मगर स्टूडेंट्स अभी दुविधा में हैं, क्योंकि सीजफायर का फैसला होने के बाद पाकिस्तान ने उसे माना नहीं था। उनको डर है कि अगर फायरिंग दोबारा हुई तो परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ सकती हैं। परिजन चिंतित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कई कॉलेज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंडर हैं। देश-विदेश के हजारों बच्चे यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। कई स्टूडेंट्स भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक भी रहते हैं। कई जगह बॉर्डर के इलाके में लोकल प्रशासन अब भी एडवाइजरी जारी कर रहा है। इस कारण परिजनों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *