कुरुद न्यायालय में निकला 6 फीट लंबा सांप…VIDEO:ASI ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित झाड़ियों में छोड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक न्यायालय परिसर में एक 6 फीट लंबा सांप देखा गया। मौके पर पहुंचे एएसआई कमिल चंद सोरी ने सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित बाहर निकालकर न्यायालय परिसर के बाहर झाड़ियों में छोड़ दिया गया। एएसआई द्वारा सांप को पकड़े हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक न्यायालय में हुई, जहां अचानक 6 फीट लंबा असोड़िया सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर न्यायालय में मौजूद लोगों में हलचल मच गई। एक मामले के सिलसिले में वहां मौजूद पुलिस टीम के एएसआई कमिल चंद सोरी ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने न्यायालय परिसर के अंदर से सांप को बाहर निकाला और उसका रेस्क्यू किया। एएसआई ने सुरक्षित पकड़कर झाड़ियों में छोड़ा एएसआई कमिल चंद सोरी ने बताया कि वे कुरुद ब्लॉक न्यायालय में एक मामले के आरोपियों को रिमांड पर लेने गए थे। तभी लोगों ने सांप-सांप चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा कि सांप न्यायालय परिसर में बनी एक सूखी नाली में था। एएसआई ने लाठी-डंडे की मदद से सांप को बाहर निकाला और उसे न्यायालय परिसर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में सुरक्षित छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *