बेमेतरा| सिंघरौर कुर्मी (क्षत्रिय) समाज डॉ. चेतन सिंह वर्मा स्मृति में कुर्मी भवन कंतेली में 18 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। इस संबंध में युवा प्रकोष्ठ ने बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा की। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने प्रेरित किया। इस मौके पर सचिव ललित वर्मा समेत समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।


