कुर्रा में बनेगी सीसी सड़क

भास्कर न्यूज| धमतरी कुर्रा में मेन रोड से स्कूल भवन तक बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन हुआ। इस सड़क पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होंगे। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा थे। उन्होंने कहा, सरकार गांव और शहर दोनों का बराबर विकास चाहती है। सबका साथ, सबका विकास इसी सोच का हिस्सा है। गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई जा रही है। कुर्रा जैसे गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता है। यह सड़क स्कूल तक पहुंच आसान करेगी। ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में अमन राव, मुरारी यदु, देहुती साहू, दमयंती साहू, खम्हन साहू, गोपाल साहू, पितेश ठंडन, परमेश्वर साहू, प्रभूराम, धनीराम, पुना राम, जनक बांसकर, मदन साहू, खिलेश्वर, यशवंत, नरेन्द्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *