कुलदेवी महामाया तालाब का होगा कायाकल्प

महासमुंद| महासमुंद नगरवासियों की अटूट आस्था के केंद्र महामाया तालाब का जल्द ही सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने तकनीकी टीम के साथ तालाब का औचक निरीक्षण किया और सौंदर्यीकरण कार्य की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महामाया मंदिर और तालाब से पूरे नगर की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने उप अभियंता हेमंत पिसदा व साधना अहिरवार को निर्देशित किया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र विस्तृत प्रोजेक्ट और बजट का आकलन तैयार करने कहा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। तालाब के चारों ओर व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण विकसित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और नगरवासियों को सुविधा मिल सके। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि महामाया माता नगर की कुलदेवी हैं। श्रद्धालुओं की भक्ति और नगरजनों की आस्था का सम्मान करते हुए सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *