कुलपति डॉ. करमजीत ने 5जी यूज लैब का किया उद्घाटन

अमृतसर| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी विभाग में 5जी यूज केस लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ करमजीत सिंह ने कहा कि इस लैब की स्थापना से जीएनडीयू वायरलेस संचार प्रौद्योगिकियों में उन्नत अनुसंधान एवं विकास कार्यों की संभावनाओं को तलाशने का केंद्र बन जाएगी। कुलपति ने कहा कि इस 5जी लैब की स्थापना के साथ, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अगली पीढ़ी के अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनने के लिए तैयार है। विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार ने विभाग द्वारा अत्याधुनिक 5जी प्रौद्योगिकी अपनाने पर जोर दिया तथा गृह स्वचालन और स्मार्ट कृषि जैसे अनुप्रयोगों की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *