कुल्लू में कांग्रेस नेता बुद्धिसिंह का स्वागत:मिल्कफेड के नए चेयरमैन नियुक्त, सीएम सुक्खू के करीबी, 17 साल तक रहे जिलाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर को स्टेट को-आपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के बाद उनके पैतृक गांव बागीपुल में भव्य स्वागत किया गया। आनी विधानसभा क्षेत्र के बागीपुल निरमंड के रहने वाले बुद्धि सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कुल्लू कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार 17 वर्षों तक सेवा की है। वे जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त बागीपुल में आयोजित प्रीति भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बुद्धि सिंह ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया। 3600 पंचायतों में होंगी दुग्ध सोसायटियां स्थापित प्रदेश में वर्तमान में 11 हजार 500 दुग्ध सोसायटियां हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिमाचल की सभी 3 हजार 600 पंचायतों में दुग्ध सोसायटियां स्थापित करने की योजना है। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और घर-घर में आय का साधन विकसित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *