कुल्लू में चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार:IPH पंप हाउस के पास घूम रहा था, नेटवर्क की तलाश में पुलिस

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक सफलता हासिल की है। भूंतर पुलिस थाना की टीम ने हाथी थान क्षेत्र में IPH पंप हाउस के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांव डोभी का रहने वाला आरोपी जानकारी के अनुसार एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आरोपी के पास से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कालू राम (45) के रूप में हुई है। वह गांव डोभी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *