कुल्लू में नशा तस्कर गिरफ्तार:चिट्टा बरामद, ढाबा के पास सप्लाई करने के लिए छिपा था

कुल्लू जिले की पतलीकूहल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16 मील के पास ओएसिस रिवर व्यू ढाबा के नजदीक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय कमल कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी भुंतर तहसील के गांव मोहल का रहने वाला है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नशे के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवी संस्थाएं पुलिस का सहयोग कर रही हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने घाटी के लोगों से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *