कुल्लू ​​​​​​​में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का विरोध:केन्द्र से कार्रवाई की मांग, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

कुल्लू में लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों ने नारेबाजी कर एसडीएम पंकज शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। नगर पंचायत बंजार के सैकड़ों लोग ​​​​इसमें शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने कहा कि हिन्दू व्यवसायियों और दुकानदारों के साथ मारपीट कर उन्हें लूटा जा रहा है। हिन्दू माताओं और बहनों के साथ अत्याचार-दुर्व्यवहार किया जा रहा है। हिन्दू भाई-बहन दहशत और भय में जीवन यापन कर रहे है। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार की पूरे विश्व के हिंदू समाज ने भी घोर निंदा की है और बांग्लादेश का हिन्दू समाज भी भारत सरकार और विश्व के हिन्दू समाज से सहयोग व मदद की आस लगाए बैठा है। केंद्र सरकार समय रहते बांग्लादेश के खिलाफ उचित और कड़ा रुख अपनाए । इस दौरान मानव प्रकृति विकास मंच बंजार के बैनर तले सलाहकार डॉ. राजकुमार, सदस्य हेत राम ठाकुर सहित विभिन्न संगठनों, व्यापार मंडल बंजार , पेंशनर संघ ,महिला मंडल, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रक यूनियन सहित कई संगठन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *