कुल्लू में मकान में लगी भीषण आग:10 किलो चांदी जलकर नष्ट, देवता के रथ को सुरक्षित बाहर निकाला

हिमाचल के जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार की ग्राम पंचायत चेहनी के गांव चेहनी में काठकुनी शैली से बने एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान में आग लगने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने किया आग पर काबू पाने का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से घर में देवता पांच वीर और चेचू देवता के रथ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार देवता की करीब 10 किलो चांदी के आभूषण आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग पर काबू पाने के ग्रामीणों द्वारा भरसक प्रयास जारी है। यह मकान कमला देवी उर्फ जितमु , चार भाइयों पद्म देव, भक्त राम, राकेश कुमार, लोत राम का बताया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को इस की सूचना दी गई है। सड़क छोटी होने के कारण दमकल का छोटा वाहन आगजनी स्थल की ओर रवाना हो गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *