बिलासपुर| अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। महासभा कार्यालय रायपुर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीबी कुशवाहा द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में मुन्ना लाल सैनी को प्रदेश महासचिव, प्रहलाद कश्यप को प्रदेश संगठन सचिव और गोपाल कश्यप को बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


