मकर संक्रांति से वसंत पंचमी तक चलने वाली परंपरागत हल्दी-कुमकुम की रस्म का आयोजन भोपाल में किया गया। प्रांतीय कुशवाहा समाज की महिलाओं ने स्वदेश नगर स्थित अशोका गार्डन में राखी कुशवाहा के घर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। मान्यता है कि मकर संक्रांति से दिन तिल-तिल बढ़ने लगता है। इसी शुभ अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हल्दी-कुमकुम का आयोजन करती हैं। यह परंपरा वसंत पंचमी तक और चैत्र मास के पूरे महीने में चलती है। कार्यक्रम में प्रांतीय कुशवाहा समाज की महिला जिला अध्यक्ष ओमवती कुशवाहा, जिला महामंत्री नारायणी कुशवाहा, संगठन सचिव रीना कुशवाहा और अनिता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर आशीर्वाद दिया और मंगल कामनाएं कीं।


