सूर्यवंशी कुशवाहा क्षत्रिय समाज धौलपुर और कुशवाहा छात्र संघ धौलपुर द्वारा 23वां प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें समाज के 400 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा और विधायक शोभारानी कुशवाहा ने समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और समाज के बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर कुशवाहा समाज की 400 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसके साथ ही सम्मान समारोह में 40 नव नियुक्त कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। इस अवसर पर टॉपर्स छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष देवेश कुशवाहा ने कार्यक्रम में पधारे सभी कुशवाहा समाज बंधुओं एवं छात्र-छात्राओं का अभिवादन करते हुए सभी आगुन्तुक बंधुओं और कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान छात्र संघ की ओर से अध्यक्ष देवेश कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, दिवारीलाल कुशवाहा, सोनू कुशवाह के अलावा अन्य समाज प्रबुद्ध जनों के रूप में पूर्व प्रेजिडेंट बीके कुशवाहा, मुरारी लाल नेताजी, ठाकुरदास सरपंच, रामवीर सरपंच ओदी, मुन्नालाल कुशवाहा सखवारा, गोरेलाल कुशवाहा धौलपुर, रामकिशन फौजी, डॉ. श्रीकृष्णा कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा समाज बंधु भी उपस्थित रहे।


