धौलपुर के सरमथुरा उपखंड में छतरी का पुरा तहसील के पास कुशवाहा समाज की आम बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से मृत्यु भोज को बंद करने का फैसला लिया। समाज के पंच पटेलों ने लव कुश भगवान के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। समाज के सोशल मीडिया प्रभारी रामदिनेश कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा समाज के शंकर लाल कुशवाहा की अध्यक्षता में बसेड़ी विधायक संजय जाटव से मिलकर कुशवाहा समाज की धर्मशाला की बाउंड्री वॉल करवाने का आग्रह किया गया। जिस आग्रह पर विधायक संजय जाटव ने बजट मिलने पर तुरंत कार्य करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में जगदीश कुशवाहा ने समाज बंधुओ को संबोधित कर कहा कि समाज में मृत्युभोज को पूर्णत: बंद करने का फैसला लिया गया हैं। बैठक के दौरान शिक्षक राकेश कुशवाहा ने बालिका शिक्षा व हर बेटी हर घर शिक्षा पर जोर देने के साथ हर वर्ष नए कर्मचारी और प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया। कुशवाहा समाज की बैठक का संचालन रामनाथ कुशवाहा ने किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति उपाध्यक्ष राजाराम कुशवाह, सरवन, भामाशाह जगदीश कुशवाहा, रामवीर कुशवाह, गुड्डू मिस्त्री, राधेलाल कुशवाहा, मानसिंह ददरोनी, रमेश सरमथुरा, राजू छतरीपुरा, राजकुमार भीम नगर, महेश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, सुदामा बिलोनी, सियाराम, दशरथ कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, रामदास, गणेश अध्यापक एवं राम खिलाड़ी सहित समाज के लोग मौजूद रहे। कंटेंट:- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा


